Jalandhar Top News चंडीगढ़ राजनीति लोकसभा चुनाव- 2024

कर्मजीत कौर चौधरी ने चंडीगढ़ में प्रधान जाखड़ से की मुलाकात, चुनाव पर हुई चर्चा

रोजाना भास्कर 

चंडीगढ़/जालंधर। हाल ही कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुईं कांग्रेस के पूर्व सांसद स्व. संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कर्मजीत चौधरी ने बुधवार को चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ से मुलाकात की।

पार्टी में शामिल होने के बाद उनकी जाखड़ से यह पहली मुलाकात है। इस दौरान दोनों नेताओं में पंजाब में अंतिम चरण में होने वाले लोकसभा चुनावों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने खासतौर पर जालंधर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *