जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: जालंधर के थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत फोलड़ीवाल के पास गंदे नाले के नजदीक एक स्कॉर्पियो गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि गाड़ी में मौजूद ड्राइवर बाहर नहीं निकल सका और उसकी जलकर मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई तथा जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि स्कॉर्पियो में आग किन कारणों से लगी।

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है।














