जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: जालंधर में पुराने विवाद को लेकर गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार निहंग बाने में आए एक युवक ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर इलाके में दहशत फैला दी। इस दौरान राहुल नामक युवक को गोलियां लगीं, जिसे गंभीर हालत में सत्यम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि राहुल सुबह अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी हमलावर ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
सूत्रों के मुताबिक मकसूदा सब्जी मंडी में हुए एक कत्ल के मामले से इस फायरिंग का संबंध बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश जारी है।














