जालंधर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। शनिवार सुबह तेज धूप निकलने के बाद दोपहर तक मौसम ने अचानक करवट ले ली। पहले आसमान में बादल छाए और हल्की बारिश शुरू हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। इसके बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई।

बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। शहर में कई जगह मौसम खुशनुमा नजर आया।