जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन और ड्रग मनी सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान फिल्लौर निवासी दिलप्रीत सिंह और कमलदीप सिंह निवासी फिल्लौर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के कब्जे से 5 किलो हेरोइन और 1.50 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीपी ने कहा कि सीआईए स्टाफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दो तस्कर शहर में नशे की सप्लाई देने के लिए आ रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ट्रैप लगाकर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान एक दिलप्रीत के कब्जे से ढाई किलो हेरोइन और 80 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई है, जबकि कमलदीप के कब्जे से ढाई किलो हेरोइन और 70 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई है।
सीआईए की टीम ने दोनों आरोपियों को गांव कोट कला चौंक के नजदीक पटवारी ढाबे के पास से गिरफ्तार किया है। इस मामले में 2 अन्य आरोपियों को नामजद किया गया है। पुलिस उक्त दोषियों के ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी महिलाओं का नशे के खिलाफ सहारा ले रहे थे।
सीपी ने कहाकि उक्त दोषियों के घरों पर भी दबिश दी गई, लेकिन वह घरों से फरार चल रहे है, जल्द उक्त आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि वह पहले भी नशे की सप्लाई कर चुके है और अब वह दूसरी बार नशे की खेप सप्लाई करने के लिए आए थे।
आरोपी नशे की सप्लाई के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। जांच में सामने आया है कि आरोपियों को कार सवार होकर आए थे और कार को दूर जगह पर खड़ा किया था। सीपी ने बताया कि उक्त कार चालक सहित गाड़ी को भी ट्रैक कर लिया है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना कैंट में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी में है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर उनके आगे-पीछे के नशा तस्करी नेटवर्क और सप्लाई लिंक का पता लगाया जाएगा।














