जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। बेरका मिल्क प्लांट चौक में देर रात कार निकालने को लेकर सूफी गायक ज्योति नूरा के पति अभिषेक उस्मान और उनके साथियों का एक राहगीर व उसके बेटे के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की गई, जबकि घटना का वीडियो भी सामने आया है। दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

थाना एक के एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।














