जालंधर: 4 दिन बंद रहेगी मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट, एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। गर्मियों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए मॉडल टाउन मोबाइल एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष राजीव कुमार दुग्गल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट से जुड़े सभी प्रमुख दुकानदारों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से अहम निर्णय लिया गया।

बैठक में तय किया गया कि 25 जून 2026 से 28 जून 2026 तक मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट से संबंधित सभी मोबाइल फोन, मोबाइल एसेसरीज और इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर पूरी तरह बंद रहेंगे। यह फैसला गर्मियों की छुट्टियों के मद्देनज़र लिया गया है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार दुग्गल ने बताया कि सभी दुकानदारों की सहमति से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने ग्राहकों से अपील की कि वे मोबाइल खरीदने, रिपेयर करवाने अथवा अन्य जरूरी कार्यों की योजना पहले से बना लें, ताकि छुट्टियों के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में विक्की जुनेजा, प्रिंस जुनेजा, मोंटू जुनेजा, मोहित हंस, गगन, आकाश बजाज, सरबजीत सिंह, अक्षय मेहता, गौरव, मोहित, दीपक, साभी, बिन्नू सिंह, शिवम जगोता, नितिन गुप्ता, हैरी गुप्ता, गन्नू सिंह, नन्नू सिंह, राम, राजू चौधरी, विशाल और माधव शूर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

महत्वपूर्ण सूचना: यदि आप नया मोबाइल खरीदने, मोबाइल रिपेयर करवाने या किसी इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद से संबंधित कार्य की योजना बना रहे हैं, तो 25 से 28 जून के बीच मार्केट बंद रहेगी। कृपया अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें।