जालंधर मेयर वनीत धीर की माता आशा धीर का निधन, शहर में शोक की लहर

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: जालंधर के मेयर वनीत धीर की माता आशा धीर का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में गहरा शोक है। हाल ही में मेयर वनीत धीर के पिता का भी निधन हुआ था, ऐसे में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

निधन की सूचना मिलते ही विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। शहर के गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को हौसला बनाए रखने की अपील की।

परिवार की ओर से अंतिम संस्कार एवं श्रद्धांजलि सभा की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।