जालंधर-लुधियाना बस स्टैंड डिपो में आग का तांडव, बुझाने में जुटीं 40 दमकल गाड़ियां; घंटों बाद भी आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी

डिपो नंबर-1 में रखे टायरों और पेड़ों ने पकड़ी आग, दूर-दूर तक दिखाई दीं लपटें और धुएं का गुबार; इलाके में मची अफरा-तफरी

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। जालंधर बस स्टैंड के डिपो नंबर-1 में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, डिपो में रखे पुराने टायरों और पेड़ों में आग लगी। टायरों में आग लगने के कारण लपटें तेजी से फैल गईं। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं।

दमकल विभाग के अधिकारी गौरव ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए अब तक करीब 40 दमकल गाड़ियां लगाई जा चुकी हैं। इसके बावजूद आग बुझाने का अभियान लगातार जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।