प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब आगमन से पूर्व भाजपा जालंधर शहरी चलाएगी व्यापक स्वच्छता अभियान : सुशील शर्मा

15 व 16 जुलाई को सभी मंडलों में कार्यकर्ता करेंगे सफाई अभियान, जनता को भी स्वच्छता के प्रति करेंगे जागरूक

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय भाजपा कार्यालय, सर्कुलर रोड, शीतला माता मंदिर के निकट एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित पंजाब दौरे को लेकर संगठनात्मक तैयारियों और जनसंपर्क कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश स्वच्छता, विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में भाजपा जालंधर शहरी द्वारा 15 एवं 16 जुलाई को जिले के अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता सार्वजनिक स्थलों, पार्कों, बाजारों, धार्मिक स्थलों तथा प्रमुख चौकों की सफाई करेंगे और आम जनता को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे।

सुशील शर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान ने पूरे देश में जन आंदोलन का रूप धारण किया है और भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

बैठक में अभियान की रूपरेखा, मंडलवार जिम्मेदारियां तथा कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ भाग लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश कपूर, अशोक सरीन हिक्की, अमरजीत सिंह गोल्डी,जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, कार्यालय प्रभारी गोपाल कृष्ण सोनी, प्रमोद कश्यप उपस्थित रहे।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने स्वच्छता अभियान के लिए सभी मंडलों के प्रभारी नियुक्त किया मंडल नंबर एक के लिए अमित भाटिया,नंबर दो हैप्पी दीवान,मंडल नंबर 3 मनीष विज,मंडल नंबर 4 भगवंत प्रभाकर,मंडल नंबर 5 मनोज अग्रवाल ,मंडल नंबर 6 शाम शर्मा,मंडल नंबर 7 अश्विनी भंडारी,मंडल नंबर 8 सुनील शर्मा सनी,

बस्ती गुंजा मंडल सनी शर्मा, बस्ती दानिशमंदा मंडल योगेश मल्होत्रा, घास मंडी मंडल दविंदर भारद्वाज, मॉडल हाउस मंडल रमन पब्बी,बस्ती पीर दाद मंडल रवि महेंद्रु,गड़ा मंडल डिंपी लूबाना,केंट मंडल बलराज बदन,66फूटी मंडल विकास कैंथ जमशेएपुर मंडल ललित बब्बू ,मॉडल टाउन मंडल मनजीत टीटू ,खुसरूपुर मंडल पुनीत शुक्ला,जंडियाला मंडल अश्विनी अटवाल ,को मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया।