जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: जालंधर में AAP के सेंट्रल हलका इंचार्ज Nitin Kohli ने 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए मुफ्त ई-रिक्शा सेवा शुरू की है।

इस सुविधा के तहत वरिष्ठ नागरिक घर बैठे बुकिंग कर शहर के किसी भी धार्मिक स्थल तक जा सकेंगे और दर्शन के बाद उन्हें वापस घर छोड़ा जाएगा। शुरुआत दो ई-रिक्शा से की गई है, जिसे लोगों के सहयोग और जरूरत के अनुसार आगे बढ़ाया जाएगा।














