जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। जालंधर सेंट्रल से AAP विधायक Raman Arora मंगलवार को करीब 7 घंटे 30 मिनट की लंबी पूछताछ के बाद ईडी कार्यालय से बाहर निकले। वह सुबह लगभग 11:15 बजे ईडी दफ्तर पहुंचे थे और शाम 7:40 बजे बाहर आए। हालांकि बाहर निकलते समय उन्होंने मीडिया के सवालों से बचते हुए सीधे अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना होना उचित समझा।

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान भ्रष्टाचार और कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामलों पर सवाल-जवाब किए गए। ईडी अधिकारियों को मामले से संबंधित कुछ दस्तावेज और रिकॉर्ड भी सौंपे गए हैं। अब जांच एजेंसी द्वारा पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।














