लुधियाना, रोजाना भास्कर ब्यूरो। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग की टीम 27 और 28 अक्टूबर को पंजाब का दौरा कर प्रशासन, पुलिस, मतदाता सूची, EVM और मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करेगी।

2022 में चुनाव आयोग के दौरे के 24 दिन बाद चुनाव की घोषणा हुई थी। इसी आधार पर 2027 के चुनाव कार्यक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हैं। फरवरी में मतदान की संभावना जताई जा रही है, हालांकि चुनाव की तारीखों को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।














