न ई दिल्ली, रोजाना भास्कर ब्यूरो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में नारी शक्ति वंदन विधेयक 2026 के लोकसभा में पारित न हो पाने पर विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कांग्रेस, DMK, TMC और समाजवादी पार्टी पर महिला सशक्तिकरण के ऐतिहासिक अवसर को राजनीति की भेंट चढ़ाने का आरोप लगाया।

🟠 “बांटो और राज करो” की राजनीति का आरोप
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल परिसीमन को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने पहले ही आश्वस्त किया है कि किसी भी राज्य का प्रतिनिधित्व कम नहीं होगा, बल्कि सभी राज्यों की सीटें समान अनुपात में बढ़ेंगी। इसके बावजूद विपक्ष ने समर्थन नहीं दिया।
दक्षिण और पूर्व भारत को भी मिलता लाभ
प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि विधेयक पारित होता तो तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों की लोकसभा सीटें बढ़तीं। उन्होंने आरोप लगाया कि DMK और TMC ने अपने-अपने राज्यों के हितों की अनदेखी की।
सपा पर भी साधा निशाना
पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी को घेरते हुए कहा कि उसके पास महिला विरोधी छवि बदलने का अवसर था, लेकिन उसने भी विरोध का रास्ता चुना। उन्होंने कहा कि देश और खासकर यूपी की महिलाएं इसे याद रखेंगी।
“नारी अपमान कभी नहीं भूलती”
प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद में जो व्यवहार हुआ, वह देश की आधी आबादी के आत्मसम्मान पर चोट था। उन्होंने दो टूक कहा कि महिला आरक्षण का विरोध “पाप” है और इसकी सजा राजनीतिक रूप से जरूर मिलेगी।
#PMModi #NariShakti #MahilaAarakshan #WomenReservation #Congress #DMK #TMC #SP #IndianPolitics #LokSabha #BreakingNews














