रबर फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने सुशील रिंकू को पंजाब वाइस प्रेसिडेंट बनने पर दी बधाई

जालंधर, रोज़ाना भास्कर (हरीश शर्मा)। रबर फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की ओर से सुशील रिंकू को पंजाब वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

एसोसिएशन के प्रधान नीरज अरोड़ा ने कहा कि सुशील रिंकू के नेतृत्व एवं अनुभव से संगठन को नई दिशा मिलेगी तथा उद्योग एवं समाज के हित में बेहतर कार्य होंगे। सभी सदस्यों ने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

एसोसिएशन के सदस्य विजय शर्मा ने कहा कि पंजाब का रबर एवं फुटवियर उद्योग लगातार नई चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्हें पूरा विश्वास है कि सुशील रिंकू के नेतृत्व में उद्योग जगत की समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सुशील रिंकू हमेशा व्यापारियों की आवाज़ को मजबूती से उठाते रहे हैं और भविष्य में भी उनके मार्गदर्शन से उद्योग एवं व्यापार को नई ऊर्जा और विकास की दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर प्रधान नीरज अरोड़ा, कपिल, सनी, विजय शर्मा, सनी पुंछी, सुनील जुल्का, महेंद्र पाल जुल्का, केवल जुल्का, टीटू जुल्का एवं नीरज कोहली सहित रबर फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अन्य सदस्यों ने भी सुशील रिंकू को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।