लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के शीशे को तोड़ा, विरोध में सड़क जाम कर धरने पर बैठे लोग! हंगामा के बाद सड़क जाम 

जालंधर बाईपास पर घटना के बाद हंगामा, महिला आरोपी गिरफ्तार; पिछले कुछ दिनों में ऐसी तीसरी घटना सामने आने से बढ़ा रोष

लुधियाना, रोजाना भास्कर ब्यूरो: लुधियाना के जालंधर बाईपास स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर साहब की प्रतिमा के शीशे को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हंगामा शुरू हो गया और लोगों ने विरोध जताते हुए सड़क बंद कर धरना लगा दिया। प्रदर्शनकारियों में घटना को लेकर भारी रोष देखने को मिला।

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पिछले कुछ दिनों में इस तरह की यह तीसरी घटना बताई जा रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।

घटना के बाद मौके पर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।