Amritsar Jalandhar Punjab Top News चंडीगढ़ नई दिल्ली राजनीति लोकसभा चुनाव- 2024

सेना पर बयान और महिलाओं के विरोध से सुर्खियों में चन्नी: जालंधर कांग्रेस उम्मीदवार बोले- जवानों पर आतंकी हमले चुनावी स्टंट, महिलाएं बोली- ये ठरकी है ऐसा नेता नहीं चाहिए

भाजपा बोली- कांग्रेस ने हमेशा सेना के जवानों की शहादत पर उंगली उठाई, इनकी मानसिकता देश विरोधी है इन्हें सेना के जवानों की शहादत स्टंट लगती है

रोजाना भास्कर
जालंधर। सेना के जवानों पर बयान के बाद जालंधर वेस्ट में महिलाओं के विरोध के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी सुर्खियों में है। एक सवाल के जबाब में जालंधर से कांग्रेस के उम्मीदवार चन्नी ने सेना के जवानों पर हमले को चुनावी स्टंट कहते हुए कहा कि ये पहले से निर्धारित थे। सेना के जवानों पर हमलों को स्टंट कहने पर जालंधर और पंजाब में चन्नी का विरोध भी शुरू हो गया है। लोग चन्नी ने सवाल पूछने लग गए हैं कि क्या सेना के जवान अपनी जान देश पर कुर्बान करके स्टंट कर रहे है? आतंकी हमले में सेना के जवानों की शहीद होने के बाद देशभर में लोग उनकी शहादत को नमन कर रहे हैं और दूसरी तरफ चन्नी के इस बयान ने राजनीति में हलचल मचा दी है।

चन्नी ने एक कार्यक्रम में कहा कि जवानों की मौत एक चुनावी स्टंट है। चन्नी ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव के दौरान ऐसे ही हर बार प्लान करके हमले करवाती है ताकि लोगों को देश के नाम पर अपनी ओर खींच सकें। भाजपा को देश के जवानों की जिंदगियों की परवाह ही नहीं है। चन्नी के बयान को भाजपा ने आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये कांग्रेस की घटिया मानसिकता है। उन्होंने कहा कि चन्नी का बयान बताता है कि कांग्रेस की मानसिकता देशविरोधी है। चन्नी को भारतीय सेनाओं के जवानों की शहादत चुनावी स्टंट लग रही है ये उन शहीदों का अपमान है जिन्होंने देश के लिए बलिदान दे दिया। वहीं दूसरी तरफ जालंधर में एक बार फिर महिलाओं ने चन्नी का विरोध शुरू कर दिया है।

जालंधर वेस्ट विधानसभा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे तो महिलाओं ने ठरकी कहकर विरोध किया और प्रवासी मजदूरों ने भी काले झंडे दिखाये। महिलाओं ने कहा कि ऐसे नेताओं से बचना चाहिए जिनकी नीयत महिलाओं के प्रति ठीक नहीं है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *