होशियारपुर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: आम आदमी पार्टी के होशियारपुर से सांसद राजकुमार चब्बेवाल को किसी अनजान व्यक्ति ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम पर फोन किया। कॉल करने वाले ने सांसद को दिल्ली आकर मिलने के लिए कहा, जिसके बाद मामला संदिग्ध लगने पर चब्बेवाल ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस अब कॉल की डिटेल और नंबर की जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि फोन करने वाला कौन था और उसके पीछे क्या मकसद था।
इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।














