फिर बढ़ी महंगाई की मार: एक हफ्ते में दूसरी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, प्रति लीटर करीब 90 पैसे का इजाफा

नई दिल्ली, रोजाना भास्कर ब्यूरो। देशभर में आम जनता को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी। खास बात यह है कि सिर्फ एक हफ्ते के भीतर ईंधन के दाम दूसरी बार बढ़ाए गए हैं, जिससे लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय माना जा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार को केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी की थी। अब नई कीमतों के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है।

वहीं Mumbai, Kolkata और Chennai समेत देश के अन्य महानगरों में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में तेज उछाल देखने को मिला है। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है।