जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: जालंधर में पूर्व जत्थेदार और Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee सदस्य रणजीत सिंह काहलों पर उनकी NRI बहू रघुबीर कौर ने गंभीर आरोप लगाकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। प्रेस वार्ता के दौरान रघुबीर कौर ने आरोप लगाया कि दो बेटियां होने के कारण उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और परिवार पर “वंश चलाने” के लिए बेटे का दबाव बनाया गया।

महिला ने दावा किया कि उनके ससुर ने उनके पति को दूसरी शादी के लिए उकसाया ताकि परिवार को पोता मिल सके। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने ससुर पर मानसिक उत्पीड़न और अनुचित संबंध बनाने के लिए दबाव डालने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। रघुबीर कौर के अनुसार, उन्हें “मेंटली अनस्टेबल” साबित करने की साजिश रची गई और आखिरकार उन्हें घर से अलग कर दिया गया।
महिला ने कहा कि वह इंसाफ के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं और अब इस मामले को Akal Takht Sahib के समक्ष भी रखेंगी।
वहीं पूर्व जत्थेदार रणजीत सिंह काहलों ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि उनकी बहू उनकी संपत्ति हड़पने और उनकी छवि खराब करने के मकसद से ऐसे आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पहले भी पुलिस और NRI विंग में शिकायतें हो चुकी हैं और सच्चाई जल्द सामने आ जाएगी।














