अमृतसर छात्रा आत्महत्या मामला: शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का बड़ा एक्शन, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

अमृतसर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: अमृतसर में 17 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री Harjot Singh Bains ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू करवा दी गई है।

मंत्री ने स्पष्ट किया है कि स्कूल प्रशासन सहित घटना से जुड़े किसी भी दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।