फरीदकोट, रोजाना भास्कर ब्यूरो। पंजाब के फरीदकोट जिले के गांव पिपली में प्रेम संबंध का मामला खूनी वारदात में बदल गया। 26 वर्षीय अर्शदीप सिंह की कथित तौर पर घर बुलाकर हाथ-पैर और मुंह बांधने के बाद कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। परिजनों ने एक विवाहित महिला, उसके पति, पिता और भाई पर हत्या का आरोप लगाया है।

मृतक के पिता के अनुसार, युवक पर संबंध बनाए रखने का दबाव बनाया जा रहा था और परिवार इस विवाद को पंचायत के जरिए सुलझाने की तैयारी कर रहा था।
पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।














