चंडीगढ़, रोजाना भास्कर ब्यूरो: पंजाब सरकार ने 31 जुलाई को शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर राज्यभर में सरकारी अवकाश घोषित किया है।

सरकार के 2026 अवकाश कैलेंडर के अनुसार इस दिन स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। छुट्टी के चलते लोगों को लॉन्ग वीकेंड का भी लाभ मिलेगा।














