बड़ी खबर: स्वतंत्रता दिवसस पहले फिर गीदड़ भभकी, जालंधर के सरकारी स्कूल में खालिस्तानी झंडा लगाने का दावा, पन्नू का भड़काऊ वीडियो की जांच कर रही पुलिस

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: शाहकोट के गांव कोटला हेरां स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में कथित तौर पर खालिस्तानी झंडा लगाने का मामला सामने आया है। प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख और घोषित आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर इसकी जिम्मेदारी का दावा करते हुए स्वतंत्रता दिवस के बहिष्कार की अपील की है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। मौके से झंडा कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक पन्नू के दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अपने संदेश में पन्नू ने पंजाब के छात्रों और युवाओं को 15 अगस्त के कार्यक्रमों से दूर रहने और तिरंगा न फहराने के लिए उकसाने की कोशिश की। उसने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों का विरोध किया जाएगा।