जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिक मार्केट एसोसिएशन के पूर्व प्रधान जॉय मलिक की माता एवं वरिष्ठ वकील कवि राज मलिक की पत्नी वीना मलिक का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर है।

दिवंगत वीना मलिक की रस्म क्रिया 12 अगस्त, बुधवार को महालक्ष्मी मंदिर, जेल रोड, जालंधर में दोपहर 2 से 3 बजे तक होगी। इस दौरान परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और शुभचिंतक दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

परिवार की ओर से सभी स्नेहीजनों, रिश्तेदारों और परिचितों से रस्म क्रिया में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने की अपील की गई है।














