SHO-5 से भिड़े पूर्व MLA शीतल अंगुराल, बोले- ‘मेरे साथ तू करके बात मत करना’, जालंधर में गरमाया माहौल
जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। जालंधर वेस्ट के बस्ती शेख इलाके में पानी वाली टंकी के पास रविवार को 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जानकारी में युवक की मौत नशे की ओवरडोज से होने की आशंका जताई जा रही है। शव के पास कथित तौर पर नशे के इंजेक्शन मिलने की बात भी सामने आई है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलने के बाद भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक शीतल अंगुराल मौके पर पहुंचे। उन्होंने इलाके में कथित तौर पर खुलेआम नशे की बिक्री को लेकर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए। शीतल अंगुराल ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद सबसे पहले नशे के इंजेक्शन अपने कब्जे में लेकर वहां से हटा दिए। उन्होंने दावा किया कि उनके पास शव की घटनास्थल से जुड़ी शुरुआती तस्वीरें मौजूद हैं।
बस्ती दानिशमंदा और बस्ती शेख में नशे की बिक्री का आरोप
पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने आरोप लगाया कि बस्ती दानिशमंदा और बस्ती शेख इलाके में नशे की बिक्री कथित तौर पर खुलेआम हो रही है और पुलिस को इसकी जानकारी होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने युवक की मौत को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
थाना-5 पुलिस ने शव कब्जे में लिया
घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच की जा रही है और युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौत को लेकर सामने आए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।
जालंधर में दशहरा ग्राउंड के पास कमरे से युवक का शव बरामद, बिहार से कुछ दिन पहले आया था; पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण होगा स्पष्ट
जालंधर। पुलिस कंट्रोल रूम को जालंधर के थाना डिवीजन नंबर-5 के अंतर्गत दशहरा ग्राउंड के पास एक कमरे से एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
ADCP City-2 जालंधर माधवी शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक की पहचान भूषण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, भूषण कुमार कुछ दिन पहले ही बिहार से जालंधर आया था। उसके माता-पिता पिछले करीब 5 वर्षों से जालंधर में रह रहे हैं।
पुलिस ने मृतक के शव को सिविल अस्पताल जालंधर की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और आगे की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और सबूतों के आधार पर उचित एवं सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने मीडिया से अपील की है कि इस घटना से संबंधित कोई भी समाचार प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले तथ्यों की पुष्टि कर पुलिस का आधिकारिक पक्ष अवश्य लिया जाए।
जालंधर। जालंधर में पूर्व विधायक शीतल अंगुराल और थाना डिवीजन नंबर-5 के SHO के बीच तीखी बहस का मामला सामने आया है। बातचीत के दौरान दोनों के बीच माहौल गरमा गया। शीतल अंगुराल ने SHO से कथित तौर पर कहा, “मेरे साथ तू करके बात मत करना।” घटना के दौरान मौके पर काफी हंगामा देखने को मिला। मामले से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होती दिखाई दे रही है। पुलिस की ओर से मामले को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है














