पूर्व सीएम चन्नी-बाजवा से लेकर वड़िंग तक को जगह, प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में जुटेगी दिग्गजों की टीम
चंडीगढ़, रोजाना भास्कर ब्यूरो। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियों को गति देनी शुरू कर दी है। पार्टी हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह की अगुवाई में 42 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति के गठन को मंजूरी दे दी है। जो इंडिया कांग्रेस कमेटी ने निर्देश दिया है कि यह समिति तत्काल प्रभाव से काम करेगी।

परगट सिंह बतौर समिति अध्यक्ष काम करेंगे। उनके साथ समिति में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, राजिंदर कौर भट्ठल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी, सांसद मनीष तिवारी, सुखजिंदर सिंह रंधावा और विजय इंदर सिंगला समेत 42 नेताओं को शामिल रहेंगे।
अन्य सदस्यों में शमशेर सिंह दुल्लो, सुखपाल सिंह खैरा, अमर सिंह, गुरजीत सिंह औजला, शेर सिंह घुबाया, धर्मवीर गांधी, किशोरी लाल शर्मा, संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, राज कुमार वेरका, कुलजीत सिंह नागरा, गुरकीरत सिंह कोटली, ओम प्रकाश सोनी, संतोष चौधरी, मालती थापर, राणा कंवरपाल सिंह, भारत भूषण आशु, अरुणा चौधरी, ब्रह्म मोहिंद्रा, रजिया सुल्ताना, त्रिप्त राजिंदर सिंह बाजवा, राणा गुरजीत सिंह, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, गुरप्रीत सिंह कांगड़, बलबीर सिंह सिद्धू, साधु सिंह धर्मसोत, रणदीप सिंह नाभा, अवतार हेनरी सीनियर, कुशलदीप सिंह ढिल्लों, हरदेव सिंह लड्डी, कैप्टन संदीप सिंह संधू, अजीत इंदर सिंह मोफर और प्रो. इमैनुएल नाहर शामिल हैं।
पार्टी ने अलग-अलग गुटों के वरिष्ठ नेताओं को एक मंच पर लाकर आपसी खींचतान कम करने और चुनाव से पहले सामूहिक नेतृत्व का संदेश देने की कोशिश की है। चन्नी, बाजवा और वड़िंग को एक ही समिति में जगह देना इसी लिहाज से अहम है।
वहीं, महिला, दलित, अल्पसंख्यक और विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं को प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण साधने का प्रयास किया गया है।
समिति में एआईसीसी महासचिव प्रभारी पंजाब, उनसे जुड़े एआईसीसी सचिव और प्रदेश में फ्रंटल संगठनों के प्रमुख पदेन सदस्य होंगे।
समिति 117 विधानसभा सीटों पर संभावित उम्मीदवारों की दावेदारी और उनकी जीत की संभावनाओं पर विचार करेगी। इसके बाद नाम स्क्रीनिंग कमेटी के माध्यम से केंद्रीय चुनाव समिति तक पहुंचेंगे, जहां उम्मीदवारों पर अंतिम फैसला होगा।
16 नवंबर को कांग्रेस ने पंजाब के लिए डॉ. सिरीवेल्ला प्रसाद की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी भी गठित की थी।














