समरसता संकल्प यात्रा से पहले डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, गुरु रविदास जी के दरबार में टेका माथा

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों भी रहे मौजूद, संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ‘समरसता संकल्प यात्रा’ की शुरुआत से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे।

दोनों नेताओं ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के मंदिर में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान उन्होंने डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी से भी मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद जालंधर से समरसता संकल्प यात्रा को रवाना किया जाना है।