रोजाना भास्कर (चंडीगढ़): त्योहारों के मौसम को देखते हुए पंजाब सरकार ने अक्टूबर महीने की सरकारी छुट्टियों की घोषणा कर दी है। जारी आदेश के अनुसार, 20 अक्टूबर को दिवाली और 22 अक्टूबर को विश्वकर्मा दिवस पर सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
वहीं 16 अक्टूबर (बाबा बंदा सिंह बहादुर जन्मदिवस), 22 अक्टूबर (गोवर्धन पूजा) और 23 अक्टूबर (श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का गुरु गद्दी दिवस) को आरक्षित छुट्टी घोषित किया गया है। इन दिनों सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे, लेकिन कर्मचारी अपनी सुविधा अनुसार छुट्टी ले सकते हैं।
सरकारी कर्मचारियों को साल में केवल दो आरक्षित छुट्टियों की अनुमति होती है। पंजाब में ऐसी करीब 40 आरक्षित छुट्टियां तय हैं। उदाहरण के तौर पर, करवा चौथ के दिन भी दफ्तर खुले रहे थे, हालांकि अधिकांश महिला कर्मचारियों ने उस दिन आरक्षित छुट्टी लेकर त्योहार मनाया था।