जालंधर, रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा): श्री साईं बाबा संस्थान विश्वस्तव्यवस्था शिरड़ी के सहयोग से श्री साईं मिलन सेवा संघ शक्तिनगर जालंधर द्वारा 7 सितंबर को विशाल साई चरण पादुका शोभायात्रा और दर्शन उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

आयोजन को लेकर संघ द्वारा एक समीक्षा बैठक की गई जिसमें में संघ के सर परस्त भूषण आनंद, चेयरमैन राजिंद्र शर्मा, प्रधान रविंद्र कुमार महासचिव पुनीत चोपड़ा ने बताया कि शिरडी संस्थान द्वारा देश के विभिन्न शहरों में साईं जी की पवित्र चरण पादुका जो वह अपने जीवन काल में प्रयोग करते थे भक्तों के दर्शनों के लिए लाई जा रही है।
इसी कड़ी में पादुका का आगमन पंजाब में पहली बार केवल जालंधर शहर में हो रहा है। बहुत ही सौभाग्य से यह सेवा हमारे संघ को प्राप्त हुई है जिसके लिए हम साईं बाबा संस्थान शिरडी का धन्यवादी हैं। 7 दिसंबर को प्रातः 10:00 बजे विशाल शोभायात्रा का आयोजन प्रभु श्री राम चौक से साईं दास स्कूल ग्राउंड तक किया जा रहा है।
इसके बाद दोपहर 1 बजे से रात 10 बजे तक दर्शन हेतु चरण पादुका वहीं रहेंगी। बाबा जी की नियमित आरती भी शिर्डी के पुजार द्वारा करवाई जाएगी और श्रेणी संस्थान के सीईओ गोरक्ष गाडिलकर आईएएस भी अपने पूरे अधिकारियों सहित विशेष तौर पर शिरड़ी से पधार रहे हैं।
उक्त पूर्ण कार्यक्रम गाडिलकर जीके दिशा निर्देश पर करवाया जा रहा है। इस दौरान प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक साईं बाबा के अभिनेता मुकुल नाग विशेष तौर पर शोभायात्रा व दर्शन स्थल पर उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में मंच संचालन राकेश कुमार (किशु) द्वारा किया जाएगा। साइन महिमा का गुणगान शिवांग बेटा (लुधियाना वाले), पारस जैन (शिरडी वाले) और विश्व प्रसिद्ध गायक पंकज राज (दिल्ली वाले) द्वारा किया जाएगा।
साईं भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन सारे दिन चलता रहेगा। इस दौरान साइन भक्तों के बैठने के लिए विशाल पंडाल तैयार करवाया जा रहा है।
समीक्षा बैठक में पवन शर्मा, नरिंद्र सोबित, टिक्का लाल अरोड़ा, अशोक महता, राकेश सिक्का, मनोज शर्मा, विनोद महता, राजेश साही, हरीश कुमार, दिनेश सूरी, राजेश कुमार, संजय सिक्का, तरुण महता, सुमित कुमार, पुनीत भाटिया, दिनेश छाबड़ा, मनीष कुमार, दीपक कनौजिया, ओम सेतिया, अमन अरोड़ा, विशाल कुमार, जोहवी खुराना, अभिषेक सेठ, पुनीत थापर, ईशान दुआ, निमिश कोछड़, निखिल महेंद्रू, नीतिश शर्मा, कार्तिक गोगना, गोरा, साहिल गेड़ा आदि उपस्थित थे।














