Top News Uncategorized

BJP नेता सोढ़ी ने भगवंत मान पर निशाना साधा बोले- केजरीवाल की ड्यूटी निभाने में व्यस्त, केंद्र से आया फंड जरूरतमंदों तक नहीं पहुंचाया

रोज़ाना भास्कर जालंधर (ब्यूरो):- पंजाब भाजपा के नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि पंजाब में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को राहत के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने 218 करोड़ का फंड पंजाब सरकार को भेजा है। अफसोसजनक बात यह है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ पीड़ितों की सुध लेने के बजाय केजरीवाल की ड्यूटी निभाने में व्यस्त हैं। यही कारण है कि अभी तक सरकार ने उक्त राहत पैकेज को जरूरतमंद लोगों तक नहीं पहुंचाया।

सोढ़ी ने कहा कि पंजाब के 19 जिले बाढ़ की मार से प्रभावित हुए हैं, लेकिन भगवंत मान बाढ़ पीड़ितों के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल रहे हैं। मुख्यमंत्री और गर्वनर के बीच चल रहे आपसी विवाद पर सोढ़ी ने कहा कि गर्वनर संवैधानिक पद पर बैठे हैं, वह मुख्यमंत्री से किसी भी विषय पर जानकारी मांग सकते हैं। मुख्यमंत्री की भी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह गर्वनर द्वारा मांगी जानकारी मुहैया करवाए, लेकिन भगवंत मान की बयानबाजी से साफ होता है कि वह अपने काम के प्रति गंभीर नही हैं।

भाजपा का पंजाब के लिए विजन सिर्फ और सिर्फ विकास और राज्य में आपसी सौहार्द बनाई रखना है। अगले साल होने जा रहे आम चुनावों में भाजपा अपने 10 वर्ष का रिपोर्ट कार्ड आम जनता में लेकर जाएगी। सोढ़ी ने दावा किया कि केंद्र सरकार की विकास नीतियां की बदौलत भाजपा तीसरी बार केंद्रीय नेतृत्व की बागडोर संभालेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोबारा देश की सेवा करेंगे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *