BREAKING: ढल्ल को हटा मेयर धीर को जालंधर नॉर्थ की कमान, आम आदमी पार्टी ने पंजाब संगठन में किया बड़ा फेरबदल, कई नेताओं को मिली नई Responsibilities!

चंडीगढ़, रोजाना भास्कर ब्यूरो| आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए नई नियुक्तियों का ऐलान किया है। पार्टी ने जगरूप सिंह सेखवां को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसके साथ ही वनीत धीर, जोबन रंधावा और जस्सा पट्टी को हलका इंचार्ज की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

माना जा रहा है कि आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी ने यह अहम फैसला लिया है।