LADC पॉलिसी के विरोध में जिला बार एसोसिएशन का बड़ा कदम, वकील भूख हड़ताल पर बैठे; no work day रखा

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। LADC पॉलिसी के विरोध में जिला बार एसोसिएशन का आंदोलन अब और तेज हो गया है। अब तक ‘नो वर्क डे’ के माध्यम से विरोध दर्ज करा रहे अधिवक्ताओं ने मंगलवार को संघर्ष को नई दिशा देते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी।

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान आदित्य जैन, सचिव रोहित गंभीर सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता जिला न्यायालय परिसर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। वकीलों का कहना है कि LADC पॉलिसी के विरोध में उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता।