Uncategorized

क्या प्रियंका चोपड़ा ले रही हैं निक जोनास से तलाक ? जानें सच…

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास ने पिछले साल दिसंबर में जोधपुर में शादी की थी। उनकी शादी को अभी 3-4 महीने ही हुए हैं और उनके तलाक की खबरें आने लगी हैं। एक मैगजीन ने इस बात का दावा किया है। हालांकि प्रियंका के प्रतिनिधि ने इन खबरों का खंडन किया है।

मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका और निक शादी के चार महीने बाद ही तलाक लेने की सोच रहे हैं। प्रियंका का स्वभाव कंट्रोल करने वाला है और वह बहुत जल्दी गुस्सा भी हो जाती हैं और इसी कारण उनका तलाक हो रहा है। रिपोर्ट में कहा गया कि, दोनों हर काम, पार्टी, साथ वक्त बिताने को लेकर झगड़ते हैं। निक और प्रियंका जल्दी चीजों में पड़ गए और अब वह उसकी कीमत चुका रहे हैं। उन्होंने शादी का फैसला जल्दबाजी में लिया। निक को लगता था कि अभिनेत्री शादी के बाद शांत और सहज हो जाएंगी। लेकिन हाल ही में उन पर बंदिशें लगाते नजर आईं। वह जल्दी गुस्सा भी हो जाती हैं, जिसके बारे में निक नहीं जानते थे।

मैग्जीन ने दावा किया कि एक दूसरे के साथ खुश नहीं हैं और दंपति तलाक के लिए आगे बढ़ चुका है। निक का परिवार शादी को समाप्त करने के लिए कह रहा है क्योंकि उन्हें शुरुआत में लगा था कि प्रियंका एक घरेलू महिला है, जो घर बसाने और बच्चे पैदा करने के लिए तैयार थीं। लेकिन उन्हें अब लगता है कि वह पार्टी करने वाली एक लड़की है, जो ऐसे बर्ताव करती है जैसे वह 21 साल की हो।

हालांकि प्रियंका के प्रतिनिधि ने इन खबरों का खंडन किया है। उन्होंने इन खबरों को अफवाह करार दिया है। प्रियंका और निक फिलहाल लॉस एंजेलिस में रह रहे हैं। हाल ही में प्र‍ियंका चोपड़ा ने निक जोना और फैमिली संग सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्र‍ियंका फैमिली संग काफी खुश नजर आ रही हैं। प्रियंका की इस तस्वीर को तलाक की फैली अफवाह का जवाब माना जा रहा है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *