कपूरथला गुरदासपुर चंडीगढ़ धर्म

माडल टाउन के मजनू पति को पत्नी ने रंगे हाथों प्रेमिका के घर पकड़ा… बस्ती बावा खेल पुलिस ने लिया दोनों को हिरासत में… पढिए आशिकी की फुल स्टोरी…

जालंधर (हरीश शर्मा). जालंधर के माडल टाउन के रहने वाले सन्नी कौल का दिल रत्न नगर की एक युवती पर आ गया। सन्नी कौल ने अपनी पत्नी मुस्कान से दगा किया और अपनी मौज मस्ती के लिए रत्न नगर की युवती के साथ आशिकी करता रहा। लेकिन पत्नी ने शुक्रवार को आशिक मिजाज पति को रत्न नगर में ही दबोच लिया और खूब धुलाई की। बहरहाल बस्ती बावा खेल की पुलिस ने आशिक मिजाज स​न्नी कौल व उसकी प्रेमिका को दबोच लिया है और थाने में पूछताछ की जा रही है।
घटना शुक्रवार को घटी, जब न्यू रतन नगर गली न. 2 में उस समय हंगामा हो गया जब प्रेमिका के घर मस्ती करने आए आशिक को उसकी पत्नी ने मौके पर पहुंच कर रंगे हाथों काबू कर लिया। शिकायतकर्ता व पति की आशिकी की परेशान मुस्कान ने बताया कि उसका विवाह सन्नी कौल निवासी माडल टाऊन से 10 साल पहले हुआ था। उसके 2 बच्चे भी है उसके पति के न्यू रतन नगर में रहने वाली के साथ नाजायज संबंध है। पति की प्रेमिका का अपने पति के साथ विवाद भी चल रहा था। इसलिए उसने उसके पति के साथ अपने संबंध कायम कर लिये। शुक्रवार को मुस्कान को पता चला कि उसका पति अपनी प्रेमिका को मिलने उसके घर आया है तो उसने अपने घरवालों और मोहल्ला निवासियों को साथ लेकर उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ा लिया और पुलिस को सूचित कर दिया मोहल्ले में शोर-शराबा सुनकर का ससुर भी मौके पर पहुंच कर बताया कि उसकी पुत्रवधू का उसके बेटे के साथ तलाक का केस चल रहा है क्योँकि उसकी पुत्रवधू का माडल टाऊन के सन्नी के साथ इश्क चल रहा था। मुस्कान ने बताया कि उसका पति सन्नी पिछले 3 साल से अपनी प्रेमिका को मिलने अकसर आया-जाया करता था।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *