Uncategorized

आम्रपाली ग्रुप से अपने 40 करोड़ रुपए निकलवाने को धोनी ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और एमएस धोनी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हजारों ठगे हुए खरीददारों के बाद आब धोनी ने आम्रपाली ग्रुप से अपनी ब्रैंडिंग और मार्केटिंग के एवज में 40 करोड़ रुपए की बकाया राशि भुगतान करने की बात कही है। धोनी 6 साल तक अम्रपाली समूह के ब्रांड एंबैसेडर रहे।

महेंद्र सिंह धोनी ने कंपनी पर 40 करोड़ रुपए का बकाया न चुकाने का आरोप लगाया है। धोनी ने सुप्रीम कोर्ट से अपने बकाये के एवज में समूह की कुछ जमीन अपने लिए सुरक्षित रखने की अपील की है।

बता दें कि साल 2009 में महेंद्र सिंह धोनी अम्रपाली समूह के ब्रांड एंबैसडर बने थे। वह छह साल तक समूह के साथ जुड़े रहें, लेकिन साल 2016 में जब कंपनी पर खरीददारों को ठगने का आरोप लगा, तब उन्होंने अम्रपाली से खुद को अलग कर लिया। फिलहाल सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद अम्रपाली समूह के सीएमडी अमिल शर्मा और दो डायरेक्टरों शिव प्रिय और अजय कुमार पुलिस हिरासत में है। आपको बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय में अम्रपाली समूह के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में सुनवाई चल रही है। अम्रपाली समूह पर हजारों खरीददारों को घर न देने का आरोप लगा है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *