Uncategorized

*जालंधर में बिना शादी के वापस लौटी बारात का मामला… लड़के वाले पहुंचे हैनरी के पास, लड़की वालों पर राजीनामे का बनाया जा रहा दबाव… पुलिस दर्ज नहीं कर रही एफआईआर… थाना-3 के बाहर धरने पर बैठी दुल्हन… बोली पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की तो थाने के बाहर ही खा लेगी जहर

जालंधर रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा). जालंधर के महाराजा पैलेस में रविवार रात 12:30 बजे दहेज मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद बारात वापस लौट गई। तड़के 3:00 बजे तक पुलिस लड़की वालों के बयान दर्ज करती रही लेकिन 12 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस वर पक्ष पर एफआईआर दर्ज नहीं कर पाई।
दोपहर करीब 2:00 बजे पुलिस वाले भी लड़की पक्ष पर दबाव बनाते रहे कि राजीनामा कर लिया जाए। इमोशनल ब्लैकमेल करते हुए पुलिस वाले ही कहते रहे लड़की और लड़की पक्ष की इज्जत का सवाल है।
लड़की के पिता ने कहा कि 1 साल पहले रिश्ता हुआ था और रविवार रात को शादी थी।
आखिर लड़की वालों का गुस्सा फूट गया और लड़की ने अपने मम्मी पापा की इज्जत को पैरों तले रोंदने वाले परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज न करने पर पुलिस को थाना-3 के बाहर जहर खाकर आत्महत्या करने की चेतावनी दे दी।
रविवार रात की पूरी खबर जानने के लिए क्लिक करें????
https://www.rozanabhaskar.com/rb-257/

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *