Rb कपूरथला गुरदासपुर फगवाड़ा

इस युवा कांग्रेसी नेता की हेनरी से दूर हुई नाराजगी, हेनरी के साथ किया मंच सांझासलिल बाहरी व मनु सूरी ने निभाई भूमिकाहेनरी ने पीठ थपथपायी और बोले तगड़ा हो शेरा….

जालंधर। आखिरकार जिला युवा कांग्रेस केव पूर्व प्रधान राजिंदर राजा की पूर्व केबनिट मंत्री अवतार हेनरी व बावा हेनरी के साथ नाराजगी व मिस अंडरस्टैंडिंग दूर हो गयी है। इसको दूर करने के लिए पार्षद रजनी बाहरी के पति सलिल बाहरी व युवा नेता मनू सूरी ने अहम भूमिका निभाई।हालांकि ने साफ कहा कि राजे मेरे मन में तेरे लई कोई नाराजगी नहीं है, इस पर राजा ने भी कहा कि भाजी असी तुहाडे हां और तुहाडे ही रहना है। इसके बाद हेनरी ने पीठ थपथाई और कहा कि तगड़ा हो शेरा। जिला युवा कांग्रेस के पूर्व प्रधान हेनरी के खासमखास माने जाते रहे हैं। लेकिन कुछ समय पहले से उसकी दूरी बन गयी थी। राजा को लगने लगा था कि हेनरी उसको इग्नोर कर रहे हैं। इसके कई कारण थे, जिसमें एक कारण राजा जीजा मिंटा कोछड़ ने भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार अवतार जीत गया था। हालांकि हेनरी ने इस बात का कोई बुरा नहीं मनाया कि उसने भाजपा की मदद क्यों की लेकिन राजिंदर राजा हेनरी से कटता चला गया।हेनरी के समर्थक सलिल बाहरी व मनु सूरी दोनों राजा के निकटवर्ती दोस्त हैं। रविवार को किला मोहल्ला में रैली थी और इससे पहले ही सलिल व मनू ने राजा की हेनरी से मुलाकात करवायी, जिसमें हेनरी ने साफ कहा कि राजे मेरी तेरे नाल कोई नाराजगी नहीं, तूं मेरा ही हैं। इसके बाद राजा की पीठ हेनरी ने थपथपाई और राजा रविवार को अपने समर्थकों के साथ हेनरी की रैली में शामिल हुए और मंच भी सांझा किया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *