Uncategorized

वाल्मीकि समाज के यह नेता हुए अकाली दल के… छोड़ा कैप्टन अमरिंदर सिंह का साथ… पकड़ा सुखबीर बादल का हाथ…

जालंधर, रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा). भगवान वाल्मीकि समाज के नेता और नगर निगम में सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान चंदन ग्रेवाल आखिर मंगलवार को अकाली दल के हो गए। कई चर्चाओं के बाद आखिर उन्होंने कांगेस का साथ छोड़ दिया। सुखबीर बादल आज चंदन ग्रेवाल के घर पहुंचे और उन्हें पार्टी ज्वाइन करवाई। इससे पहले चंदन ने कांग्रेस में जाने का प्लान बनाया था। उनकी कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मुलाकात भी हो गई थी। पंजाब कांग्रेस ने उनकी ज्वाइनिंग का प्रैस नोट भी जारी कर दिया था, लेकिन आदमपुर हलका इंचार्ज बनाए जाने पर चंदन ने कांग्रेस ज्वाइन नहीं की। कुछ दिनों से चंदन अकाली दल के संपर्क में थे। इसी के चलते सुखबीर ने आज उन्हें पार्टी में शामिल करवा दिया। उनके शामिल होने से जालंधर लोकसभा से दलित समाज चौधरी संतोख सिंह का नुकसान कर सकता है ऐसे में कहीं यह ना हो जाए कि पिछले 20 साल का कांग्रेस का चला आ रहा रिकॉर्ड इस बार खतरे में पड़ जाए।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *