धर्म

मां बगलामुखी हवन यज्ञ करवाया मां बगलामुखी जी की कृपा से कुछ भी असंभव नहीं: श्री श्री 108 स्वामी सिकंदर

जालंधर रोजाना भास्कर.(हरीश शर्मा) अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन की तरफ से साप्ताहिक मां बगलामुखी हवन यज्ञ का आयोजन प्राचीन शिव मंदिर, दोमोरिया पुल में किया गया। श्री दुर्गा सेना संगठन के अध्यक्ष श्री-श्री 108 स्वामी सिकंदर जी महाराज की अध्यक्षता व गुरु मां नीरज रतन सिकंदर जी के पावन सानिध्य में आयोजित हवन यज्ञ के दौरान भक्तों ने पावन आहुतियां दी।
इस अवसर पर श्री-श्री 108 स्वामी सिकंदर जी महाराज ने कहा कि मां बगलामुखी जी की कृपा से कुछ भी असंभव नहीं है। उन्होंने कहा कि माँ बगलामुखी की साधना करने वाला साधक सर्वशक्ति सम्पन्न हो जाता है। देवी बगलामुखी जी की पूजा अर्चना सर्वशक्ति सम्पन्न बनाने वाली सभी शत्रुओं का शमन करने वाली तथा मुकदमों में विजय दिलाने वाली होती है। रोगों का नाश होता है तथासाधकों को वाकसिद्धि हो जाती है। मां बगलामुखी अपने भक्तों पर जल्दी कृपा करती हैं। आज के इस कलियुग में बिना शक्ति के किसी भी प्राणी की गति संभव ही नहीं है।
श्री स्वामी जी ने कहा कि मनुष्य के जीवन में कई इच्छाएं होती हैं। हर इच्छा को पूरा कर पाना संभव नहीं होता। ऐसे में मनुष्य को अपने मन में संतोष रखना बहुत जरूरी होता है। असंतोष की वजह से मन में जलन, लालच जैसी भावनाएं जन्म लेने लगती हैं। जिनकी वजह से मनुष्य गलत काम तक करने को तैयार हो जाता है। सुखी जीवन के लिए इन भावनाओं से दूर रहना बहुत आवश्यक होता है। इसलिए, मनुष्य हमेशा अपने मन में संतोष रखना चाहिए।
इस अवसर पर संगठन के पंजाब प्रधान विशाल शर्मा, जालंधर प्रधान वैभव शर्मा, तीर निशाने ते के मुख्य संपादक राकेश महाजन, लीना महाजन, सिम्मी महाजन, किरणजीत, नितिन, हिना कपूर, रिया शर्मा, रीता शर्मा, उषा शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, सुनील मल्होत्रा, पूजा शर्मा, परवीन हांडा, अरुण शर्मा, कोमल, महक, राकेश जैन, केवल कृष्ण, शालू छाबड़ा, राज कुमार वर्मा, सुरिंदर भगत, आशु शर्मा, साहिल वर्मा, धीरज पाहवा, करण वर्मा, नरेश मौदगिल, अश्वनी कपूर, राजेश सेठ, मोहित जैन, कुसम गुप्ता, मनोज शर्मा, अशोक थापर, कृष्ण कुमार, अशोक चड्डा, रमेश कपूर, अश्वनी मल्होत्रा, दमन कपूर, दीपक कुमार, जसपाल भाटिया, अमन शर्मा , निखिल मित्तल, रमेश अश्वनी मल्होत्रा, सुरेश खुराना, पंकज सिक्का, राजू लूथरा, सौरभ शर्मा, राजेश भारद्वाज, विनय शर्मा, मोनिका शर्मा, राजू शर्मा, मोहित सिक्का, हिना कपूर, करण गुप्ता, पवन कुमार आदि के नाम उल्लेखनीय हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *