गुरदासपुर राजनीति लोकसभा चुनाव-2019 होशियारपुर

लोगों ने मौका दिया तो गुरदासपुर में मेरे किये हुये काम बोलेंगे : सन्नी दयोल… कहा मैं कम बोलता हूं पर काम में कभी कमी नहीं आने दूंगा

दैनिक उत्तम हिन्दू के मुख्य संपादक श्री इरविन खन्ना जी के निवास स्थान पर पहुंचे गुरदासपुर से अकाली-भाजपा उम्मीदवार सन्नी देयोल और पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल जालंधर। रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा) गुरदासपुर से अकाली-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी अजय सिंह धर्मेंद्र दयोल उर्फ सन्नी दयोल ने कहा कि राजनीति में देश की सेवा करने आया हूं। लोगों ने मौका दिया तो गुरदासपुर में मेरे किये हुए काम बोलेंगे। नरेन्द्र मोदी द्वारा किये गए विकास कार्यों को देखकर ही भाजपा में शामिल हुआ हूं। शुक्रवार को सन्नी दयोल और पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल दैनिक उत्तम हिन्दू के मुख्य संपादक श्री इरविन खन्ना जी के निवास स्थान पर पहुंचे। वहां पर दोपहर भोज का आयोजन किया गया था। इस दौरान शहर के तमाम गणमान्य व्यक्ति वहां पहुंचे थे, जिन्होंने सन्नी दयोल और प्रकाश सिंह बादल को स्वागत किया। अपने संबोधन में सन्नी दयोल ने कहा कि मैं कम बोलता हूं पर काम में कभी कमी नहीं आने दूगां। फिल्मी दुनिया के बाद राजनीति में आया हूं, दोनों में ही कठिन परिश्रम है और मैं कठिन परिश्रम करने से कभी घबराया नहीं हूं। यहां पर दोपहर भोज करने के बाद सन्नी दयोल और प्रकाश सिंह बादल होशियारपुर में हुई पीएम नरेन्द्र मोदी की रैली के लिए रवाना हो गये। इस मौके पर जालंधर लोकसभा से अकाली-भाजपा के प्रत्याशी डॉ. चरणजीत सिंह अटवाल, भाजपा पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक केडी भंडारी, पूर्व मेयर सुनील ज्योति, अकाली नेता बलजीत सिंह नीलामहल, अकाली नेता नरेश गुजराल,

गगनदीप सिंह नागी,हरप्रीत सिंह चौहान,गूरप्रीत सिंह खालसा,गोल्डी भाटीया, के अलावा शहर के गणमान्य कारोबारी उपस्थित थे।

सन्नी की रीतिन खन्ना जी के साथ हुई राजनीतिक चर्चाः-

इस दौैरान सन्नी दयोल की श्री रितिन खन्ना जी के साथ राजनीतिक पर काफी समय तक चर्चा भी हुई। सन्नी ने भी तमाम बातों पर श्री खन्ना जी के साथ अपने विचार सांझे किये और राजनीति से जुड़े कई पहलुओं को जाना।

सन्नी की मुसकान ने जीता लोगों का दिलः- 

जैसे ही सन्नी दयोल श्री इरविन खन्ना जी के निवास स्थान पर पहुंचे तो वहां पर मौजूद सभी लोगों को दिल उन्होंने अपनी मुसकान से जीत लिया। एक बार भी सन्नी के चेहरे से मुस्कुराहट नहीं गई। हर किसी के साथ फोटो भी करवाई और बड़े प्यारे और सम्मान के सात बातचीत की।

बच्चों को दिये ऑटोग्राफ और करवाई सैल्फीः-

सन्नी दयोल का स्वागत सबसे पहले श्री इरविन खन्ना जी के परिवारिक सदस्यों के अलावा फैमली के बच्चों द्वारा किया गया। बच्चों ने सन्नी को गुलाब के फूल देकर उनका अभिनंदन किया। सन्नी ने भी बच्चों को ऑटोग्राफ दिया और ग्रुप फोेटो भी खिचवाई। कई बच्चों और बड़ों के साथ सैल्फी भी करवाई।

मोदी की खातिर मेरी जान भी हाजिरः प्रकाश सिंह बादल

  • बोले राज्य के जो लोग मुझ से प्यार करते हैं भाजपा का साथ दें
    जालंधर। पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की खातिर मेरी जान भी हाजिर है। मोदी ने हमारे देश हिन्दुस्तान का नाम दुनिया भर में रौशन किया है। इसलिए राज्य के जो लोग मुझ से प्यार करते हैं भाजपा का साथ दें, तांकि केन्द्र में मोदी सरकार को फिर से लाया जा सके। बादल ने कहा कि सभी एकजुट हो जाओ, क्योंकि देश के लिए मोदी का ही आना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गुरदासपुर से अकाली-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार सन्नी दियोल भी राज्य की खुशहाली को लेकर यहां पर आये हैं। सन्नी जीत हासिल करने के बाद पंजाब की उन्नति के लिए काम करेंगे। बादल ने बताया कि ऐसा नहीं है कि मोदी पंजाब को जानते नहीं है, बल्कि पंजाब के विकास को लेकर कई प्रयास करते रहते हैं। मोदी की पंजाब के साथ मित्रता बहुत पुरानी हैं। मोदी काफी समय तक पंजाब के प्रभारी भी रहे हैं। इसलिए वह पंजाब की समस्याओं को गहराई से जानते हैं। बादल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा ही राज्य की अमन शांति को भंग करने की कोशिश करती है। राज्य में विकास कार्यों का बूरा हाल है। लोगों से झूठे वादे कर सता हासिल की। 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *