Rb Uncategorized कपूरथला गुरदासपुर फगवाड़ा फिरोजपुर बठिंडा मोगा

जब प्रियंका निकली रोड पर, पठानकोट में उमड़ा जनसैलाब प्रियंका को दिखाए काले झंडे, जानिए कौन थे काले झंडे दिखाने वाले प्रियंका ने मोदी पर चलाए तीखे तीर….


जालंधर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र के पठानकोट में रोड शो के दौरान रोड पर सैलाब उमड़ पड़ा। रोड शो मेें कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बहुत उत्‍साहित नजर आ रहे थे। लोगों ने शहर में उनका जबरदस्‍त स्‍वागत किया। लोग प्रियंका की एक झलक पाने को मशक्‍कत कर रहे थे। प्रियंका इस दौरान जगह-जगह रुक कर लोगों को संबोधित किया और उनसे बातचीत की । वहीं रोड शो के दौरान 1984 के सिख विरोधी दंगे के पीड़ितों ने काले झंडे दिखाकर लोगों ने सैम पित्रोदा के बयान के विरोध में नारे लगाए। उन्‍होंने इसको लेकर पोस्‍टर भी ले रखे थे।

रोड शो के दौरान प्रियंका ने लोगों के साथ संवाद भी कर रही थीं। वह खुली गाड़ी में पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह, कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और गुरदासपुर से कांग्रेस प्रत्‍याशी सुनील जाखड़ के साथ सवार थी।  यह शहर के मुख्‍य सड़कों से गुजरा ताे लोगों ने प्रियंका का जगह-जगह स्‍वागत किया। लोग सड़कों के किनारे खडे़ थे और मकानों की छतों पर खड़े थे।

प्रियंका गांधी रोड शो में शामिल होने के लिए मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के साथ पहुंचीं। उनका यहां पहुंचने पर गुरदासपुर से कांग्रेस के प्रत्‍याशी और पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ ने स्‍वागत किया। रोड शो में कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए नाचते गाते चल रहे हैं। ​प्रियंका ने कहा कि कर्ज के कारण 12 हजार किसानों ने आत्महत्या की है। किसान को उपज का दाम नहीं मिला। खाद व बीज नहीं मिला। देशभर के क किसान दिल्ली आए पीएम से मिलने, लेकिन पीएम उनसे नहीं मिले। भले ही वह विदेश घूम आए। नोटबंदी से मोदी ने लोगों को परेशान किया।

लोगों को कहा कि आप अपने देशभक्ति दिखाइये। लेकिन एक भी कालाधन वापस नहीं आया। जब राहुल जनता के बीच गए तो भाजपा ने उनका मजाक उड़ाया। दिल्ली में देश भर के किसानों ने एक बात मांगी के मिलने का समय दो, लेकिन पांच मिनट का समय नहीं निकला। खूब विदेश घूमे, अमेरिका,जापान, चीन और पाकिस्‍तान गए। पाकिस्‍तान में तो बिरयानी भी खाई, लेकिन अपने देश के लोेगों के लिए इनके पास समय नहीं निकला।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *