धर्म

अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन की ओर से सप्ताहिक माँ बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन .महायज्ञ विश्व शांति,जन कल्याण एवम समाज मे बढ़ रही बुराइयो को दूर करने के लिए: विशाल शर्मा

जालंधर रोजाना भास्कर.(हरीश शर्मा):अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन की ओर से सप्ताहिक माँ बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन प्राचीन शिव मंदिर दामोरिया पुल दामोरिया पुल में बड़ी धूमधाम से अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाकाली एवं मां बगलामुखी के परम उपासक श्री श्री 108 महाराज स्वामी सिकंदर जी महाराज एवम गुरु माँ नीरज रत्न सिकंदर जी की प्रेरणा से करवाया गया। जिसमें अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन के पुरोहित पंडित चक्र प्रसाद जोशी ने सर्वप्रथम वैदिक मंत्र उच्चारण से सभी देवी देवताओं का आवाहन कर एव अग्नि प्रज्वलित कर उपस्थित माँ बगलामुखी जी के भक्तों द्वारा मां के इस पवित्र महायज्ञ में आहुतिया डलवाई।

इस महायज्ञ में प्रिंस अरोड़ा, प्रिया अरोड़ा, मोहित गांधी,निखिल,रितेश,पंडित कृष्ण परशाद अवस्थी, मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित होकर इस महायज्ञ में पूर्ण आहुति डाली एवम इस महायज्ञ में उपस्थित माँ बगलामुखी जी के भक्तों को स्टेट प्रेजिडेंट विशाल शर्मा ने कहा कि ये महायज्ञ विश्व शांति,जन कल्याण एवम समाज मे बढ़ रही बुराइयो को दूर करने के लिए किया जाता है इस लिए आप सब समय पर पहुँच कर माँ बगलामुखी जी का आशीर्वाद प्राप्त करो। इस अवसर पर अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन के पंजाब प्रधान विशाल शर्मा,जिला प्रधान वैभव शर्मा,सुनील दत्त,पूनम बाला,बलविंदर यादव,राकेश महाजन,बबलू शर्मा,रोहित जैन,निखिल चोपड़ा,मोहित गांधी,अमित गुप्ता,अश्वनी यादव,आयुष यादव,शंकर दास,कमल मल्होत्रा सहीत संगठन के सभी सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *