Crime राजनीति

लुधियाना की केंद्रीय जेल में हुई हिंसक घटना की जिम्मेदारी लेते हुए जेल मंत्री दे इस्तीफा – रमन पब्बी

लुधियाना की केंद्रीय जेल में हुई हिंसक घटना की जिम्मेदारी लेते हुए जेल मंत्री दे इस्तीफा – रमन पब्बी

जालंधर रोज़ाना भास्कर.(हरीश शर्मा) आज भारतीय जनता पार्टी जालंधर के अध्यक्ष श्री रमन पब्बी ने लुधियाना की जेल में हुई हिंसा की घटना की न्यायिक जाच की मांग करते हुए कहा कि पंजाब सरकार हर फ्रंट पर बुरी तरह फेल हो रही है। कुछ दिन पहले ही हुए नाभा जेल कांड की आग अभी ठंडी नहीं पड़ी थी कि आज लुधियाना जेल में भी बहुत बड़ी हिंसा एक घटना देखने को मिली है। आज की घटना को देखते हुए ऐसा लगता है कि पंजाब में जंगलराज चल रहा है। आज कैदियों ने सिर्फ गैस सिलेंडरों से जेल में जगह जगह धमाके किए बल्कि डीएसपी समेत और पुलिस वालों को जख्मी भी कर दिया। अगर कांग्रेस राज में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है आम इंसान की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा। आज की घटना पंजाब में कानून व्यवस्था की बुरी हालत बयान करती है। जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा पंजाब के अध्यक्ष श्री सनी शर्मा ने कहा कि यह एक बहुत बड़ा सवाल है जेल में कैदियों के पास स्मार्टफोन और हथियार कैसे आ गए। आज की घटना मे पंजाब सरकार और प्रशासन की लापरवाही सीधे तौर पर दिखती है। अगर कांग्रेस सरकार का यही हाल रहा तो पंजाब में कानून व्यवस्था दिन-ब-दिन और बदतर हो जाएगी। इस मौके पर उपस्थित रहे संजीव शर्मा, दिनेश शर्मा, बब्बू अरोड़ा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *