राजनीति लोकसभा चुनाव-2019

AAP सांसद खालसा ने थामा भाजपा का दामन, शत्रु की कांग्रेस में जॉइनिंग टली

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी ने 2015 में दो लोकसभा सांसदों धर्मवीर गांधी और हरिंदर सिंह खालसा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सस्पेंड कर दिया था। इन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों के आरोप थे। पार्टी का कहना था कि कई अवसरों पर इन दोनों सांसदों ने पार्टी को पंजाब में नुकसान पहुंचाने के लिए पार्टी में समानंतर संगठन खड़ा करने की कोशिश की। दोनों ने पार्टी के फैसलों को कई मौकों पर ना सिर्फ मानने से इनकार किया बल्कि मीडिया में खुले तौर इसकी आलोचना भी की। इसके बाद सांसद धर्मवीर गांधी ने अपनी पार्टी बना ली है जबकि हरिंदर सिंह खालसा ने भाजपा का दामना थाम लिया है।

प्रेस कांफ्रेंस के कारण टली शत्र की जॉइनिंग

शत्रघन सिन्हा

भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की कांग्रेस में जॉइनिंग टल गई है। शत्रुघ्न सिन्हा ने आज कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सदस्यता ग्रहण करनी थी लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द होने के कारण पार्टी में शामिल होने में भी देरी हो सकती है। जानकारी अनुसार, राहुल गांधी अपने आवास पर बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में सीटों को लेकर चर्चा की जा रही है। इसी के चलते कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी गई है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि उन्हें पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद के खिलाफ मैदान में उतारा जाएगा। बिहार एनडीए ने सीट बंटवारे के ऐलान के साथ ही उम्मीदवार के नामों का भी ऐलान कर दिया है। पटना से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काट दिया गया है, वहीं उनके स्थान पर रविशंकर प्रसाद चुनावी मैदान में उतरेंगे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *