Rb Uncategorized

जालंधर शहर की चारों तरफ से हो चुकी बुरी हालत को लेकर निगम कमिश्नर एवं मेयर तुरंत दे इस्तीफा-रमन पब्बी..जालंधर नगर निगम के इतिहास में सबसे घटिया और लाचार साबित होगा मौजूदा नगर निगम का कार्यकाल



जालंधर रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा)सितंबर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रमन पब्बी की अध्यक्षता में आज श्रीराम चौक (कंपनी बाग) पर धरना प्रदर्शन कर नगर निगम का पुतला फूंक गहरी नींद में सोई हुई पंजाब में कांग्रेस की कैप्टन सरकार को जगाने की कोशिश की गई जिसमें शहर की हुई बदहाल हालत को लेकर जालंधर नगर निगम के मेयर और कमिश्नर को जमकर लताड़ लगाई जिस में मुख्य रुप से उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र भगत प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सनी शर्मा पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया कृष्ण देव भंडारी पूर्व मेयर सुनील ज्योति विनोद शर्मा सुभाष सूद निगम में उप नेता सुशील शर्मा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्पोर्ट्स सेल मनीष विज उपस्थित हुए

भाजपा जिला अध्यक्ष रमन पब्बी ने बताया कि आज सारे शहर में कूड़े की लिफ्टिंग का प्रबंधन टूटी सड़कें और सीवरेज व्यवस्था का बुरा हाल हो चुका है

जिससे आज जालंधर शहर चारों तरफ से बड़े-बड़े गड्ढों बिखरे कूड़े और जमा पानी के कारण आज लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है सड़कों पर बने जानलेवा गड्ढों के कारण आज लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं

मगर हमारे शहर के मेयर और नगर निगम कमिश्नर और प्रशासन गहरी नींद सोया हुआ है उनका इस तरफ कोई ध्यान नहीं भाजपा जिला अध्यक्ष रमन पब्बी ने कहा कि नगर निगम की हुई इस बदहाली की वजह से कैप्टन अमरिंदर सिंह को जालंधर नगर निगम के कमिश्नर व मेयर का तुरंत प्रभाव से इस्तीफा लेकर किसी उचित व्यक्ति को कमिश्नर वं मेयर बनाया जाए ताकि शहर के हुए बदतर हालातों का सुधार हो सके प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र भगत ने कहा कि आज शहर की बदतर हालात को लेकर बीते दिनों जालंधर कैंट हल्के के विधायक परगट सिंह और कांग्रेसी पार्षदों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था। महिंद्र भगत ने बताया कि इससे बड़ी नाकामी की तस्वीर और क्या हो सकती है

कि अपनी ही सरकार में मौजूदा विधायक और पार्षद अपने ही मेयर को घेरने लग जाए नगर निगम के इतिहास में मौजूदा नगर निगम प्रशासन और मेयर सबसे घटिया और बेपरवाह मेयर साबित होंगे पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया ने बताया कि नगर निगम की कार्यप्रणाली के कारण आज सारा शहर चारों तरफ बिखरे सीवरेज के पानी का दंश झेल रहा है उन्होंने कहा कि आज जालंधर की इतनी बुरी हालत हो चुकी है कि अब जालंधर शहर में बीमारियां फैलgने का खतरा मंडराने लगा है कृष्ण देव भंडारी ने कहा कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध सिद्ध बाबा सोडल जी के मेले को कुछ ही दिन शेष बचे हैं जबकि निगम प्रशासन और मेयर का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है जिसमें कि पूरे देश और विश्व से श्रद्धालुओं का आना होता है पर गहरी नींद में सोया हुआ निगम प्रशासन व मेयर जिनका इस तरफ कोई ध्यान नहीं वहां पर जगह-जगह टूटी सड़कें खराब स्ट्रीट लाइटें वह व्यवस्था का बुरा आलम हो चुका है कि जिससे कि आने वाले श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी ने कहा कि बुरी तरह से फेल हो चुकी नगर निगम में विधायक दल के उप नेता सुशील शर्मा ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी के किसी भी पार्षद का नगर निगम में कोई भी काम नहीं हो रहा बल्कि किसी भी काउंसलर का कोई काम नहीं हो रहा जिससे कि शहर के हालात बद से बदतर हो चुके हैं जिसकी सारी जिम्मेदारी मेयर जगदीश राज राजा पर है इस रोष धरने में आए हुए भाजपा के सभी पार्षदों ने भी नगर निगम जालंधर के खिलाफ और उसकी कार्यप्रणाली के विरुद्ध जमकर भड़ास निकाली और मेयर व कमिश्नर को जमकर कोसा इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित संजीव शर्मा मनी,हरविंदर सिंह गोरा,सोनू दिनकर,अमित भाटिया, अमरजीत सिंह राही, कुंवर सूद,जैनुल अंसारी,बहन शाहिना परवीन,बहन अंनु शर्मा, परवीन शर्मा, किशन लाल शर्मा, भगवंत प्रभाकर,वनीत धीर,अश्विनी गर्ग,योगेश,अशोक, गुरमीत चौहान,दविंदर कालिया, अमित संधा,उषा महंत, पार्षद रितेश निहंग,वरेश मिंटू,बहन शैली खन्ना ,प्रभ दयाल ,बलजीत सिंह प्रिंस,मंडल अध्यक्ष रंजीत आर्य, डॉ पवन वशिष्ठ,रजिंदर शर्मा, डॉक्टर विनीत शर्मा,अजय चोपड़ा,ललित यादव बब्बू, राजेश जैन,नरेश अरोड़ा, कुलजीत सिंह हैप्पी,सुरेंद्र मोहन पाठक,अजमेर सिंह बादल,हितेश स्याल, दिनेश शर्मा,पंकज सारंगल,राहुल चोपड़ा,अरुण मल्होत्रा,जय कल्याण,सनी भगत,दिनेश मल्होत्रा,नरेश वालिया,सोनू सहोता, हरदीप सिंह सोनू, मयंक व्यास,गौरव राय,लकी सहगल, मुकुल गुप्ता,नीरज गुप्ता,पंकज कालिया,गुरदेव सिंह देबि, तजिंदर वालिया,अजय जगोता,सतपाल सत्ता,हनी अरोड़ा,जतिन मुंगिया,कुलदीप सिंह, आदि उपस्थित हुए

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *