Rb Uncategorized चंडीगढ़ चंडीगढ़ राजनीति

इलाज करवा रहे ब्रह्मपुरा को पीजीआई में मिले ‘आप’ विधायक

चंडीगढ़ रोज़ाना भास्कर.(राहुल मेहता)आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने चण्डीगढ़ में इलाज करवा रहे शिरोमणी अकाली दल (टकसाली) के प्रधान और पूर्व मंत्री जत्थेदार रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा का पीजीआई में पहुंच कर हालचाल जाना।
‘आप’ के नेताओं में कोटकपूरा से विधायक कुलतार सिंह संधवां, गढ़शंकर से विधायक जै कृष्ण सिंह रोड़ी, महिला कलां से विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी और निहाल सिंह वाला से विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर शामिल थे।
कुलतार सिंह संधवां ने बताया कि अब जत्थेदार ब्रह्मपुरा की सेहत में काफी सुधार है। संधवां ने समूची आम आदमी पार्टी की तरफ से जत्थेदार ब्रह्मपुरा की जल्दी अच्छी सेहत की कामना की।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *