Uncategorized

जालंधर वासियों को सरकार का तोहफा, अब पीएपी चौंक में नहीं लगेगा जाम

जालंधर (एसके). पीएपी चौक में ट्रैफिक समस्या से लोगों को आखिर निजात मिल ही गई। पीएपी चौक पर बने फ्लाईओवर को आज जनता को समर्पित कर दिया गया है। कोड ऑफ कंडक्ट के कारण एक सादे कार्यक्रम में यह फ्लाईओवर जनता के लिए खोला गया।

दो दिन पहले खोला फ्लाईओवर

फ्लाईओवर 31 मार्च को खुलना था जबकि 2 दिन पहले ही इसे खोल दिया गया। लुधियाना से अमृतसर जाने वाला ट्रैफिक फ्लाईओवर से जबकि जालंधर आने वाला ट्रैफिक सर्विस लेन से होकर गुजरेगा। एक महीने बाद 1 या 2 दिन के लिए फिर फ्लाईओवर बंद किया जाएगा ताकि दोबारा प्रीमिक्स डाली जा सके। इस दौरान सीनियर पुलिस अधिकारी स. अश्वनी कुमार भी मौजूद थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *