The Target News
Harish Sharma
पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है, लेकिन वोटरों में उत्साह की कमी है। शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। दोपहर 1 बजे तक 37.80% मतदान हुआ है।

इस बीच फिरोजपुर में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के उम्मीदवार सुरेंद्र कंबोज पर FIR दर्ज हो गई। कंबोज ने वोट डालते हुए वीडियो बनवाई थी। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल भी किया। इस पर प्रशासन ने कार्रवाई की है।
फरीदकोट में मतदान केंद्र पर वोट देने आए कुछ लोगों की महिला BLO को धमकाया। जिसके बाद महिला बेहोश हो गई और गिर गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत अब स्थिर है।
पंजाब में दोपहर 1 बजे तक सीट वाइज वोटिंग
| सीट | वोटिंग प्रतिशत |
| अमृतसर | 32.18 |
| आनंदपुर साहिब | 37.43 |
| बठिंडा | 41.17 |
| फरीदकोट | 36.82 |
| फतेहगढ़ साहिब | 37.43 |
| फिरोजपुर | 39.74 |
| गुरदासपुर | 39.05 |
| होशियारपुर | 37.07 |
| जालंधर | 37.95 |
| खडूर साहिब | 37.76 |
| लुधियाना | 35.16 |
| पटियाला | 39.73 |
| संगरूर | 39.85 |















