कनाडा/चंडीगढ़, रोजाना भास्कर ब्यूरो: कनाडा में पंजाबी युवकों के गैंग द्वारा फिरौती और किडनैपिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने एक कारोबारी तक पहुंचने के लिए उसके दोस्त का बंदूक के बल पर अपहरण कर लिया और उसे कैलगरी ले जाकर कारोबारी को घर से बाहर बुलाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर युवक की बेरहमी से पिटाई की गई।

इसी दौरान कारोबारी अपनी पत्नी के साथ घर से बाहर निकला तो बदमाशों ने उनका पीछा कर बीच सड़क पर गन तान दी। दंपती किसी तरह जान बचाकर घर लौटे और पुलिस को सूचना दी।
कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मास्टरमाइंड गगनदीप सिंह अब भी फरार है। पुलिस ने उसका वांटेड पोस्टर जारी कर तलाश शुरू कर दी है।















